Translate

मानवाधिकार का चहुंओर हो रहा है हनन, सुरक्षा हेतु संघर्ष की जरूरत - किरण देव यादव

मानवाधिकार का चहुंओर हो रहा है हनन, सुरक्षा हेतु संघर्ष की जरूरत - किरण देव यादव



विश्व मानवाधिकार दिवस पर इसके जनक रेने कैसिन को किया गया याद।


मानवाधिकार की सुरक्षा हेतु संघर्ष करने का लिया शपथ।


अलौली खगड़िया बिहार


फरकिया मिशन एवं विश्व मानवाधिकार संगठन के तत्वाधान में आदर्श ग्राम कचहरी सभागार अलौली के परिसर में विश्व मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकार का सुरक्षा हेतु संघर्ष करने का शपथ लिया गया तथा मानवाधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसकी अध्यक्षता फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।

कार्यक्रम में मानवाधिकार के जनक कानून के प्रोफेसर, न्यायविद, न्यायधीश रेने कैसिन को कोटि-कोटि नमन याद किया गया।

कार्यक्रम को पंच सरपंच संघ  के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार व्यक्तियों के सार्वभौमिक अधिकार है। इसका संकल्पना, उद्भव, विकास व प्रसार पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए श्री यादव ने कहा कि विश्व मानवाधिकार का स्थापना 10 दिसंबर 1948 को हुआ तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की स्थापना 28 सितंबर 1993 में भारत में हुआ। मानवाधिकार के संरक्षण के उद्देश्य स्थापना की गई किंतु आज व्यक्ति के संवैधानिक, जनतांत्रिक, मौलिक, बुनियादी अधिकार, सूचना का अधिकार एवं मानवाधिकार का चहुंओर हनन हो रहा है, आज मानवाधिकार की सुरक्षा की जरूरत है।

विश्व मानवाधिकार के अध्यक्ष महेश्वर यादव सचिव ब्रजनंदन महतों फुल मूवी राजेंद्र मंडल, अमीन ब्रह्मदेव यादव, ढोको शाह, चंदर नोनियां विनोद राम सतीश लहेरी पंच दिनेश ठाकुर, अकलू यादव इंदू देवी महेश्वरी देवी यशोदा देवी आदि ने भाग लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.