प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पिंक मतदान केन्द्र पर कोई खास व्यवस्था नहीं।
सायरन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार सशस्त्र पुलिस पेट्रोलिंग करते आए नज़र
मतदान शांति पूर्वक जारी, महिला मतदाता में उत्साह
Arvind Verma
खगड़िया।
प्रथम चरण में हो रहे खगड़िया नगर परिषद का चुनाव विभिन्न मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। सायरन के साथ मोटरसाईकिल पर सवार हो दो दो पुलिस कर्मी आर्म्स के साथ पेट्रोलिंग करते नजर आ रहे हैं। जैसे जैसे धूप निकल रहा है वैसे वैसे मतदाताओं की संख्या मतदान केन्द्रों पर बढ़ती नज़र आ रही है। सुबह में इक्के दुक्के मतदाता ही मतदान केन्द्रों पर नज़र आ रहे थे। खगड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में बने पिंक मतदान केन्द्र का मुआयना इस मीडिया कर्मी ने किया। पता चला मॉक पोल के समय सुबह में डीएम आलोक रंजन घोष भी पहुंचे थे। प्रखंड परिसर में दो मतदान केन्द्र संख्या 32/1 तथा 32/2 है, जहां मतदान पदाधिकारियों के अलावा सशस्त्र पुलिस के जवान के साथ साथ महिला पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। ऐसा लगा महिला मतदाताओं में वोट देने के प्रति काफी जागरूकता आई है। इस मीडिया द्वारा पूछने पर महिला मतदाता ने कहा नगर के विकास हेतु अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करना मेरा मकसद है। इस पिंक मतदान केन्द्र पर कोई खास व्यवस्था नहीं दिखी, टॉउन हॉल के पिंक मतदान केन्द्र की अपेक्षा।



