वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अरविन्द वर्मा के 65 वें जन्म दिवस पर हुई "अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र" की स्थापना।
भगवान बलभद्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मना सादगी पूर्ण जन्म दिवस
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते डॉ अरविन्द वर्मा की तस्वीर हुई प्रसारित
S.K.Verma
खगड़िया
देश विदेश में हो रहे उथल पुथल, अशांति का वातावरण, लड़ाई झगड़े, आपसी मनमुटाव, एक दूसरे को नीचा दिखाना आदि ढ़ेर सारी समस्याएं आए दिन देखने को मिल रहा है। धार्मिक संगठनों में भी में नहीं है। सांप्रदायिक ताकतें मजबूत कर रही है। इन सब बातों को जानते हुए भी हम अनजान बने रहते हैं। आज आवश्यकता है देश विदेश के आम लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान देने की। भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को अछुन्न रखने के लिए हर व्यक्ति को आध्यात्मिक पाठ पढ़ने और समझने की चाहत होनी चाहिए। उक्त बातें, वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा ने अपने 65 वें जन्म दिवस के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कही। डॉ वर्मा ने भगवान बलभद्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित व आरती गायन कर सादगी पूर्ण तरीके से अपना जन्म दिन मनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते डॉ अरविन्द वर्मा की तस्वीर भी जनहित में प्रसारित की गई। आगे उन्होंने कहा हिंदुस्तान में बिहार राज्य की स्थिति दिन व दिन बदत्तर होती जा रही है। सरकारी नशाबंदी होने के बाबजूद बिहार के युवा नशे की दुनिया में तेजी से प्रवेश कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार, समाज तो प्रभावित हो ही रहे हैं। बिहार राज्य की भी देश विदेश में बदनामी हो रही है। इन सारी समस्याओं के समाधान हेतु मैं ने "अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र " की स्थापना की, जो आम लोगों को जागरुक करेगी और नशा मुक्त भारत बनाने में अपनी सहभागिता देगी। उक्त अवसर पर महिला पत्रकार इन्दु प्रभा ने कहा आज के युवा चकाचौंध की दुनिया में प्रवेश कर गए हैं। पढ़ाई से ज्यादा इंटरनेट पर ही ध्यान देते हैं, जिसका बुरा असर उनके सेहत और पठन पाठन पर पड़ रहा है। डॉ अरविन्द वर्मा को 65 वें जन्म दिवस पर बधाई देने वालों में प्रमुख हैं विष्णुपद मंदिर, गया के पंडा वैदिक विष्णु पाण्डेय, विंध्याचल (यूपी) स्थित अघोर राजतंत्र के संस्थापक गुरु अलख, ज़िला श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, राष्ट्रीय सहारा के ज़िला प्रभारी शशि कुमार, हिन्दुस्तान के ज़िला प्रभारी जितेंद्र कुमार बबलू, नशा मुक्त भारत के प्रेम यशवंत, बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुड्डू, खगड़िया नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार, पोस्टमास्टर विद्यानंद विद्यार्थी, महिला हेल्प लाईन, खगड़िया की रूबी सीमा, डॉ सन्तोष डोकानिया, डॉ जैनेन्द्र नाहर, डॉ प्रहर्ष अनुराग, डॉ एच प्रसाद, डॉ आर डी रजनी, डॉ उदय शंकर भगत, डॉ कंचन कुमारी, सदर अस्पताल के हेल्थ काउंसलर अभिलाष, ईo अभिषेक, राजीव भगत, गणेश भगत, डॉ सुशील गुप्ता, राजेश कुमार यादव, रामानुज चौधरी, प्रोo विश्व मोहन चौधरी, किरण देव यादव, मधुबाला देवी, अरुण वर्मा, राजेश बिहारी, अजीत भगत, अनिल वर्मा, उषा वर्मा, डॉ विद्यानंद भगत, शंभू चौधरी, सुबोध जायसवाल, अजीत कुमार,गौरव कुमार, अंकित सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, परमानंद तुलस्यान, इंदल बजाज, जगत नारायण भगत, बिशुन देव चौधरी, ध्रुव कुमार, रीतेश वर्मा, शीतल देवी, संजय प्रसाद ब्याहुत शशि कुमार, ललन कुमार, एडवोकेट गौतम कुमार तथा श्यामानंद चौधरी आदि।


