बिजली के करंट लगने से हुई मौत, मृतक के आश्रितों को 5 लाख रुपए देने की किया मांग - किरण देव यादव
मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त
अलौली खगड़िया बिहार
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि अलौली नगर पंचायत के एक नंबर वार्ड के रघुनी यादव के 42 वर्षीय पुत्र मदन यादव का बहियार में खेत पटवन के क्रम में बिजली के करंट लगने से तत्काल मौत हो जाने पर 5 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन एवं बिजली प्रशासन से किया है।
श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय मदन अत्यंत गरीब परिवार हैं कुल 7 बच्चे में एक अत्यंत विकलांग बच्चे हैं वहीं 2 पुत्र 5 पुत्री हैं । परिवार बेसहारा बन गए हैं। इनका सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव एवं सरपंच रंजू कुमारी ने पीड़ित परिजन से मिलकर हार्दिक संवेदना व्यक्तिगत सांत्वना दिये एवं तथा मृतक के प्रति शोक एवं श्रद्धांजलि व्यक्त किए।
श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय मदन यादव बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी, ईमानदार, परिश्रमी, छोटे किसान थे।


