4 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी का किया जाएगा उद्घाटन।
भारत स्काउट एंड गाईड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के द्वारा 4जनवरी से 10 जनवरी तक पाली राजस्थान में राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे पूरे भारत से 40 हजार स्काउट एंड गाईड इसमें भाग लेंगे।इसके आयोजन को लेकर जिला संघ गरहरा में भी स्काउट एंड गाइड तैयारी में जोर शोर से जुटे है।जिला सचिव जीवानन्द मिश्र ने बताया कि जिला संघ गरहरा के अलावे पूर्ब मध्य रेलवे ढकी टीम में सोनपुर, समस्तीपुर, धनवाद, दानापुर एवं मुगलसराय से कुल 170 सदस्यों की टीम बनकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड राज्य मुख्यालय हाजीपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। जिसमे जिला संघ गढ़हरा से 27 सदस्यों का दल भाग लेगा।
बताते चले कि इस तरह का आयोजन राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा 5 से 6 वर्षो पर किया जाता है।इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रुपति मुर्मू जी का आगमन होना है।वही समापन समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आने की संभावना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्काउट एंड गाइड अपने स्किल्ड का प्रदर्शन करेंगे। जैसे टेंट पिचिंग,टावर बनाना,फोक डांस ,फोक सॉन्ग,पीजेंट शो,रंगोली,प्रदर्शनी के अलावे अपनी कला की प्रस्तुति देकर अपने जोन का नाम रौशन करेंगे।
पूर्ब मध्य रेल का नेतृत्व राज्य संगठन आयुक्त स्काउट नीरज चंद्र मिश्रा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट जीवानन्द मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह,संटू कुमार ,डीओसी स्काउट मनीष कुमार, शशिकान्त, संजय कुमार आदि टीम में शामिल है।
कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई देने वालो में मुख्य राज्य आयुक्त सह प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जे के पी सिंह,राज्य आयुक्त स्काउट सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,राज्य सचिव सौरभ मिश्रा जिला आयुक्त स्काउट डॉ पी के सिंह,डॉ शालिनी जैन,दीपक राज रॉय,मनोज कुमार सिंह,विपिन कुमार पांडे आदि शामिल है।
जिसका उद्घाटन भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 4 जनवरी को करेंगी 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन।

