Translate

Shekhpura:- 40 हजार नकदी के साथ दो साइबर माफिया गिरफ्तार।

Shekhpura:-  40 हजार नकदी के साथ दो साइबर माफिया गिरफ्तार।




एस पी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश के आलोक में शराब और साइबर माफियाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों साइबर अपराधी की पहचान शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय के डोवाडीह निवासी विसो महतो के 35 वर्षीय पुत्र विभीषण कुमार के रूप में की गई है. 



तो दूसरा नवादा जिले के काशीचक थाना के डेढ़गांव निवासी कृष्ण नंदन प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई. अशीष के पास से ₹40000 नगदी बरामद किए गए हैं. एटीएम कार्ड और मोबाइल भी बरामद हुआ है. इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि चांदनी चौक में बंगाली चाय दुकान के पास स्टेट बैंक के एटीएम में एक संदिग्ध युवक नजर आया. पुलिस ने जब उसे पूछताछ की तो बताया कि उसका उसका साथी एटीएम से पैसा निकाल रहा है. 

पुलिस पूछताछ कर रही थी तो एटीएम में खड़ा व्यक्ति भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया. वहीं बाहर खड़ा याुवक दिव्यांग था जिसका नाम विभीषण कुमार था. एटीएम के बारे में पूछताछ करने पर कारू कुमार डोवाडीह निवासी का एटीएम बताया गया जिसमें ठगी का पैसा मंगाया जाता है. साइबर अपराध का पैसा उसी एटीएम से निकाला जाता है. बताया कि हम लोग घूम-घूम कर एटीएम से पैसा निकालते हैं और कार्ड बदल लेते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.