छात्र संगठन आइसा ने विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर किया बैठक, मांगे पुरी नहीं होती देख जल्द करेगी महाआंदोलन: अरमान अली छात्र अध्यक्ष
बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा परिसर में बीएनएमयू आइसा विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली के अध्यक्षता में छात्र संगठन आइसा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से बीएनएमयू विश्वविद्यालय में आगामी चरणबद्ध आंदोलन की तैयारियों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से आइसा मधेपुरा जिला संयोजक पावेल कुमार भी मौजूद थे। आइसा विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली ने कहा विश्वविद्यालय में अराजकता, भ्रष्टाचार एवं खरीद- बिक्री चरम सीमा पर है। अब बीएनएमयू विश्वविद्यालय में छात्र संगठन आइसा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली ने कहा यहां सिर्फ पैरवी पुत्रों और पैसे वालों का बोलबाला है। गरीब एवं दूरदराज से आए छात्रों का शोषण किया जाता है। छात्र संगठन आइसा ने पूर्व में कई भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ आंदोलन एवं तालाबंदी भी किया था। जिसे कुलपति महोदय द्वारा आज तक सकारात्मक पहल नहीं किया गया एवं दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया है अतः छात्र संगठन आइसा अब बीएनएमयू में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। बीएनएमयू के सभी पदाधिकारी अपने पद की सिर्फ खानापूर्ति कर रही है एवं छात्रों की भविष्य की कोई चिंता नहीं है। अध्यक्ष अरमान अली ने कहा छात्र संगठन आइसा अब अपने सभी क्रांतिकारी साथियों के साथ विश्वविद्यालय में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। मौके पर जिला संयोजक पावेल कुमार ने कहा विश्वविद्यालय के कुछ भ्रष्ट पदाधिकारियों के कारण आज 1300 बीएड के छात्रों का भविष्य पूरी तरह से चौपट हो रखा है। बीएड के छात्रों पर बीएनएमयू प्रशासन की उदासीन रवैया निंदनीय है। बैठक में मुख्य रूप से राज किशोर कुमार, अभिमन्यु कुमार, सन्नी कुमार, श्याम कुमार, राजीव कुमार, विजय कुमार, मो. सज्जाद, अमन कुमार, शिवम् कुमार, माधव मणिकांत, पूजा कुमारी, आशीष कुमार, कृष्णा कुमार आदि सभी मौजूद थे।

