Translate

नशा मुक्ति दिवस के दिन ही सिंघिया में स्कूल के पास से एक गाड़ी विदेशी शराब बरामद।

नशा मुक्ति दिवस के दिन ही सिंघिया में स्कूल के पास से एक गाड़ी विदेशी शराब बरामद।



सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति सिंघिया के पास से सुनसान जगह से गुप्त सूचना के आधार पर सिंघिया पुलिस ने एक गाड़ी विदेशी शराब बरामद किए है । वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए सिंघिया थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मण्डल ने बताए हैं कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक चार चक्का गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है।



 जिसमें 180 ML के  26 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है। जो कुल  347 लीटर विदेशी शराब हैं वहीं 180 ML के 1932 फ्रूटी पाउच भी बरामद की गई है। वहीं इस दौरान शराब करोबारी अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उक्त शराब बरामदगी के मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत गाड़ी मालिक और अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कारवाई में जुट गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.