पी सी स्कूल पटसा में पिटाई से कई छात्र गंभीर रूप से घायल, दर्ज़ होगी प्राथमिकी,विभाग में मचा हड़कंप।
हसनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत PC हाई स्कूल पटसा में शिक्षकों में अनुशासन की घोर कमी देखी गई है , जी हां शनिवार के दिन वर्ग 8 C में शिक्षक प्रणव कुमार के द्वारा कई छात्रों को बेरहमी से पीटने का मामला तुल पकड़ा। जहां तानाशाह रवैए में एक शिक्षक छात्रों को पीटा हैं जैसे कि भेड़ बकरी के साथ भी नहीं किया जाता है। बच्चों के अभिभावक जहां अनुशासन का पालन करने और अनुशासित बनाने के लिए भेजते हैं वहीं यहां शिक्षक ही इसका खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं। इस पिटाई से बच्चों के शरीर से जब तक खून नहीं निकला तब तक बेरहमी से पीटते रहे हैं। इस संबंध कुछ बच्चों को सर फट गया तो कई को गंभीर रूप से चोट लगी है। सभी छात्र दर्द से परेशान होकर निजी डॉक्टर से इलाज करवाया है। घायलों की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी उमाशंकर यादव के पुत्र अनुराग, सिंघिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी संजय कुमार के पुत्र दुर्गेश कुमार, वारी गांव निवासी आदर्श कुमार सहित कई बच्चें गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं इस संबंध में घायल छात्र अनुराघ कुमार के पिता ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाऊंगा। वहीं अनुराग के पिता उमाशंकर यादव ने स्कूल पर आरोप लगाया है कि करोना महामारी के दौरान लंबे समय के लिए स्कूल बंद था। और उस समय का फीस भी जबरन लिया गया था। इतनी दबंगता और निर्दय विरादक रूप से मारपीट करना अच्छी कहीं से भी उचित नही है। सूत्रों एवं कुछ अभिभावकों ने बताया हैं कि जब से डायरेक्टर राम किशोर राय की पत्नी बिंदु देवी पंचायत चुनाव हारे हैं उस वक्त से ही स्कूल के विभिन्न शुल्क के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली की जा रही है। यहां बस का शुल्क साढ़े 9 किलो मीटर में भारा 1450 रूपिया, कोल्हुआ घाट जाने में 1350 सौ रु0 बस भारा लिया जा रहा है । वहीं सरकार के निर्देशानुसार लगभग एक रूपिया प्रति किलोमीटर ही निर्धारित की गई है । बताते चलें कि स्कूल में संचालित कई ऐसे बस भी है जिसका फिटनेश बीमा सहित अन्य सभी कागजात भी पुरी तरह से फैल हैं। जो बस धराले से सड़क बेपरवाह संचालित कर बच्चों को मवेशी की तरह ढोया जा रहा हैं। इससे सरकार के लाखों रूपए के राजस्व का क्षति हो रही है सरकार एवं न्यायालय का निर्देश है कि बच्चों के साथ मारपीट नही करना है लेकिन यहाँ पर उनके आदेश निर्देश का खुलेआम उलंघन कर बेरहमी से पिटाई किया गया है।आश्चर्य तो इस बात को लेकर है कि एक तरफ पढ़ाई के बदले अवैध रूप से भी रूपिया वसूल करते है और शिक्षा देने के नाम पर पिटाई किया करते है । वहीं इस गंभीर मामले में डीईओ मदन राय ने बताया हैं कि मामला संगीन हैं दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। वहीं SDO ब्रजेश कुमार ने बताये की बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करना निंदनीय है जांचोपरांत विधि सम्वत कार्रवाई की जायेगी। बताते चलें कि इस विद्यालय में मारपीट में घायल बच्चों के अभिभावकों द्वारा स्कूल संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन देने की बात बताए हैं। बताते चलें कि इसी तरह का मामला रोसड़ा अनुमंडल के सैनिक स्कूल बाटहा में भी हुआ था और आज आनिशिचित काल के लिए स्कूल में ताला लगा दिया गया है। कहीं वहीं स्थिति यहां भी ना हो जाए । सभी अभिभावकों में इस घटना को लेकर आक्रोष हैं।

