Translate

सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव टेलीकास्ट, प्रतिभागियों को डीएम रोशन कुशवाहा ने किया पुरस्कृत।

सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव टेलीकास्ट, प्रतिभागियों को डीएम रोशन कुशवाहा ने किया पुरस्कृत।



नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में जन जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई।



नशा मुक्ति दिवस पर बोले सीएम- कोई जरूरी नहीं की हर चीज़ हर किसी को पसंद आए।




मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय परिसर स्थित कारगिल विजय भवन में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा ज्ञान भवन पटना में नशा मुक्ति दिवस के आलोक में आयोजित कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अभिभाषण का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग भी किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विगत कई वर्षों से राज्य को नशा मुक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री द्वारा फिर से आह्वान किया गया है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। डीएम ने कहा कि नशा सेवन ना सिर्फ व्यक्ति तौर पर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह परिवार एवं समाज को भी नकारात्मक तौर पर प्रभावित करता है।


सरकार द्वारा नशा अथवा शराब आदि के व्यवसाय को छोड़ने वाले व्यक्तियों के लिए रोजगार के कई विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें सतत जीविकोपार्जन योजना अत्यंत महत्पूर्ण है। उन्होंने उत्पाद विभाग बेगूसराय द्वारा मद्य निषेध की दिशा में किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अब आवश्यकता इस बात की है कि अवैध शराब आदि के व्यवसाय से संबंद्ध व्यक्ति पर कार्रवाई कर सप्लाई चेन को तोड़ा जाए।


इस दौरान उन्होंने उत्पाद विभाग द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले रेड के दौरान होने वाले विरोधों से संबंध में उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आत्म-विश्लेषण करने का भी सुझाव दिया। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि रेड के दौरान किसी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो। डीएम ने जिले में मद्य निषेध के प्रति जागरूकता की दृष्टि से किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों विशेष तौर पर विगत सप्ताह हाफ मैराथम में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी की सराहना की।


इसके बाद बिहार शिक्षा परियोजना बेगूसराय द्वारा 19, 22 एवं 23 नवम्बर को क्रमशः विद्यालय स्तर, प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर पर नशा मुक्ति अभियान से संबंधित विषयों पर विभिन्न वर्ग समूहों के बीच आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.