Translate

अज्ञात कारणों से लगी आग में चार घर जलकर हुए राख , हुआ भारी नुकसान।

अज्ञात कारणों से लगी आग में चार घर जलकर हुए राख , हुआ भारी नुकसान।



घर में  रखे हुए लगभग ₹200000 रूपीए और तीन बकरी भी जल गई।


बेटी की शादी के लिए इंतजाम किए गए कोच पलंग मोटरसाइकिल साइकिल सोने के गहने और कपड़े भी जलकर राख हो गए।घटना तेघङा थाना क्षेत्र के बरौनी मथुरापुर पंचायत नवटोलिया में हरिजनों के घर की बताई जाती है।



पीड़ित प्रकाश पासवान, मिथुन पासवान, नीतीश पासवान के लगभग घर के सारा सामान ,यहां तक की जमीन की कागजात  तक जलकर राख हो गए।


घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने क्षति का अनुमान लगभग 2000000 लाख रुपया की बताई गई है।दो कोठी में भड़े हुए अनाज भी जलकर राख हो गए।



बरौनी/बेगूसराय- तेघङा थाना क्षेत्र के बरौनी मथुरापुर मममपंचायत के वार्ड 10 हरिजन टोली में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग ₹2000000 का 4 घरों में रखे सामान जलकर राख होने की बात बताई जाती है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, अन्यथा सैकरो घर जलकर राख हो जाते। स्थानीय लोगों के तत्परता के कारण एक बड़ी हादसा होने से बच गई। लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया की बेटी के शादी के लिए रखे गए कोच, पलंग, चौकी, कपड़े, गहने, मोटरसाइकिल, साइकिल, अनाज, और 3 बकरी भी जलकर राख हो गए। यहां तक की घर में रखे हुए एक भी बर्तन बाहर नहीं निकाला जा सका। आग लगने की सूचना पत्रकारों को मुखिया पति देवराज सिंह ने दी। 



जले हुए सामान में दो कोठी जिसमें लगभग 50सो मन अनाज बताए जाते हैं, लड़की के शादी के लिए रखे हुए लगभग ₹200000 रूपीए, लगभग 25 जोरा साड़ी, साया, ब्लाउज, आदि कपड़े, तीन पीस ट्रंक , दीवान कोच दो पीस, चौकी एक पीस, लगभग 3 भरी सोने का जेवर, चांदी के जेवर 10 भड़ी, जमीन का कागजात, मोटरसाइकिल एक पीस, साइकिल 1 पीस, लड़की के शादी के लिए उपहार में देने वाले बर्तन, आदि जलकर राख हो गए। जबकि एक भैंस का बच्चा का एक पाव जल गया।

ग्रामीणों की तत्परता के कारण बोरिंग चलाकर आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

घटना लगभग 12:00 बजे दिन की बताई जाती है। समाचार लेखन तक पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। जबकि मुखिया सहित पीड़ित परिवार थाने पर जाकर घटना की सूचना दी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.