बढते ठंड और कोहरे को लेकर रेलवे ने 27 फरवरी तक पुरवइया एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।
बरौनी/बेगूसराय-पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल द्वारा बढते ठंड और कुहासे को लेकर सहरसा से आनंद विहार जाने वाली पुरवइया एक्सप्रेस को 27 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। जबकि एक और दिल्ली कोलकाता मुंबई राजस्थान सहित विभिन्न शहरों को जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को टीकटे मिलना मुश्किल हो रहा है ,जिस कारण लोगों के लिए रेलवे की यात्रा करना परेशानियों का सबब बना हुआ है। और इसी बीच बढ़ती ठंड और कुहासे को लेकर अब रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करना प्रारंभ कर दिया है।

