विधायक राजपुरोहित आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
आहोर, जालोर। राजस्थान
रिपोर्ट सुरेश राजपुरौहित बारवा
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया कि प्रदेश में आर.ए.एस. की मुख्य परीक्षा की तिथि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 25 व 26 फरवरी को निश्चित की हुई है। उक्त परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि इस मुख्य परीक्षा को आगे बढाया जाए जिससे उन्हें तैयारी का मौका मिल सके। अभ्यर्थियों ने इस सम्बन्ध में निम्न कारण भी बताये है:
01. विज्ञप्ति के साथ मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी नहीं किया गया और प्रारंभिक परीक्षा के एक महिने बाद 50 प्रतिशत बदलाव कर सिलेबस में बदलाव कर सिलेबस जारी किया गया जबकि UPSC द्वारा यदि सिलेबस में बदलाव करता है तो कम से कम 8 महिने पहले सूचना दी जाती है।
02. कोरोना काल में अभ्यर्थियों की पढाई बाधित हुई है। 03. आर्टस के अभ्यर्थियों को विज्ञान के सिलेबस में विस्तार होने से नुकसान।
04 फरवरी माह के पहले पकवाडे में सब इंस्पेक्टर का फिजिकल टेस्ट है
05. अन्य राज्यों द्वारा भी कोरोना के कारण मुख्य परीक्षा स्थगित की है, इसलिए विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि आर.ए.एस. की मुख्य परीक्षा को तीन-चार महिनों के लिए स्थगित किया जाए ताकि इसमे शामिल होने वाले अभ्यार्थियों को पढ़ने का समय मिल सके।

