Translate

बेगूसराय में गंगा नदी पर शाम्हो-मटिहानी के बीच प्रस्तावित पुल के रूट का हुआ चयन, जानें कहाँ से कहा तक के लिए बनेगा डीपीआर!

बेगूसराय में गंगा नदी पर शाम्हो-मटिहानी के बीच प्रस्तावित पुल के रूट का हुआ चयन, जानें कहाँ से कहा तक के लिए बनेगा डीपीआर!



शनिवार के जिले के कारगिल विजय सभा भवन में मटिहानी-शाम्हो गांव के बीच गंगा नदी पर नए पुल निर्माण परियोजना के प्रस्तावित रेखांकन पर विचार-विमर्श को लेकर एक बैठक आहुति की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार, विधायक राज कुमार सिंह, एनएचएआई के निदेशक संदीप कुमार, प्रशांत कुमार सिन्हा सहित प्रखंड प्रमुख, बेगूसराय, मटिहानी एवं शाम्हो अकहा-कुरहा तथा अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

इस दौरान एनएचएआई विशेषज्ञों द्वारा मटिहानी-शाम्हो गांव पुल निर्माण परियोजना से संबंधित प्रस्तावित तीन रेखांकन (अलाइन्मेंट) बिंदुओं यथा इनियार-राहटपुर-सलहा अवगिल एवं मानिकपुर के मध्य, दूसरा, शाहपुर-बहदुरपुर-बलहपुर बिजुलिया-उरैना के मध्य तथा तीसरा खातोपुर- मटिहानी-शाम्हो बसमतिया एवं सिंह चौक के मध्य प्रस्तावीत निर्माण योजनाओं के तकनीकी पहलुओं जैसे पुल की संभावित लंबाई, पहुंच पथ, लिंक पथ, लागत, सामाजिक पर्यावरणीय प्रभावों, विस्थापन एवं भूमि अधिग्रहण आदि से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस क्रम में एनएचएआई विशेषज्ञों द्वारा रेखांकन संबंधी दूसरे विकल्प को सबसे उपयुक्त मानते हुए अनुशंसा की गई।

आपको बता दे की बैठक में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पुल का निर्माण सर्वोपरि है। इसके लिए तकनीकी तौर पर उपयुक्त, दूरगामी, न्यूनतम बाधा वाले तथा सुलभ रेखांकन (अलाइन्मेंट) वाले विकल्पों पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है, ताकि प्रस्तावित पुल से संबंधित कार्यों को अविलंब प्रारंभ किया जा सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.