विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर विधायक राजपुरोहित सहायक अभियंता कार्यालय आहोर पहुँचे।
रिपोर्टर सुरेश हनवंत सिंह बारवा
राजस्थान आहोर,जालोर
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर लोगों के कॉल आने पर तुरंत सहायक अभियंता कार्यालय, विद्युत विभाग आहोर गए और उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित को अवगत करवाया कि एक तो विधुत बिल यूनिट दर से अधिक आ रहा है और जब हम समस्या को लेकर विद्युत कार्यालय आते हैं तब हमारी कोई सुनवाई नही होती है और इस समस्याओं को विधायक राजपुरोहित ने संज्ञान में लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों व कार्मिकों से बात कर समस्या समाधान के निर्देश दिए, इस दौरान महेंद्रसिंह जोगावा व विद्युत उपभोक्ताओं सहित लोग मौजूद थे।

