UP-TET परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब होगा एग्जाम; सरकार ने किया फैसला
लखनऊ: UP-TET के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. UP-TET की परीक्षा जनवरी के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जाएगी. योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 को दोबारा करवाने का फैसला किया है, ये परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द हो गई थी. UP-TET की परीक्षा अगले साल जनवरी के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जाएगी.
बता दें कि UP-TET की परीक्षा इससे पहले 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी लेकिन इसका पेपर पहले ही लीक हो गया था. जिसके चलते UP-TET की परीक्षा को रद्द करना पड़ा था. UP-TET का पेपर WhatsApp पर वायरल हो गया था.

