Translate

विद्यार्थी परिषद, आरसीएस कॉलेज मंझौल के प्राचार्य को सौपा ज्ञापन ।

विद्यार्थी परिषद, आरसीएस कॉलेज मंझौल के प्राचार्य को सौपा  ज्ञापन ।

मंझौल (बेगूसराय)




आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं छात्र संघ के द्वारा आरसीएस कॉलेज मंझौल के प्रधानाचार्य को छात्र संघ उपाध्यक्ष चंदन कुमार एवं संयुक्त सचिव सुमित कुमार के नेतृत्व में 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर अभाविप बेगूसराय समस्तीपुर विभाग संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि आरसीएस कॉलेज मंझौल में लगातार छात्र संघ के द्वारा प्रधानाचार्य को मांगपत्र सौंपकर कॉलेज के शैक्षणिक तथा अन्य  मुद्दे को लेकर पाँच सूत्री मांग पत्र सौपा।  महिला छात्रावास, कॉलेज चारदीवारी, कपूरी स्टेडियम, लैंग्वेज लैब,स्वछ पेयजल, पीजी की पढ़ाई और एनसीसी  को लेकर ज्ञापन सौंपकर इसका समाधान  करने की मांग की गई। इस मौके पर छात्र नेता संगम प्रियदर्शी एवं नगर मंत्री सिम्मी सिंह ने कहा कि आरसीएस कॉलेज मंझौल में दो अनुमंडल के अंतर्गत बखरी एवं मंझौल इस दोनों अनुमंडल से सटे गांव एवं अन्य जगहों से दूर-दूर से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं और कॉलेज में मूलभूत समस्याओं से जूझते रहते हैं। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद एवं छात्रसंघ लगातार छात्र छात्राओं को  सुविधा मिले इसको लेकर हमेशा प्रयासरत रहता है। इस मौके पर उपस्थित छात्रसंघ कोषाध्यक्ष सत्यम कुमार, नगर सह मंत्री रोशन कुमार, शिवम कुमार, आदर्श भारती, वीरू कुमार, सुमित कुमार, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, हर्ष कुमार सहित  सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.