Translate

दो पत्नी के चक्कर में चला हाईवोल्टेज ड्रामा:पहली पत्नी से एक बच्चा होने के बावजूद प्रेमी ने तीन बच्चों की मां से कर ली शादी।

दो पत्नी के चक्कर में चला हाईवोल्टेज ड्रामा:पहली पत्नी से एक बच्चा होने के बावजूद प्रेमी ने तीन बच्चों की मां से कर ली शादी।



बेगूसराय में पति पत्नी और वो के चक्कर में सड़कों पर घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान पहली पत्नी ने पूरे गांव के सामने अपने पति की जैसी-तैसी कर दी। काली का रूप धारण कर चुकी पहली पत्नी ने अपनी सौतन को जान मारने पर उतारू नजर आई।


दरअसल, बीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने तीन बच्चों की मां संग शादी रचा ली। शादी की बात उसने पहली पत्नी व परिवार वालों से ये बात करीब एक महीने तक छुपा कर रखा। इस दौरान वह अपनी नई पत्नी यानि प्रेमिका से अक्सर छुप-छुपकर मिला करता था। ऐसे में शनिवार को वो जब अपने पत्नी से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों को धर दबोचा।


पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका से महीनों पहले ही कोर्ट मैरेज कर चुका है। इस शादी को वह अपनी पत्नी से छुपाए हुए है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर युवक की पत्नी अपने सौतन के घर पहुंचकर हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगी। इस दौरान पति पत्नी और वो के चक्कर में तीनों के बीच खूब गाली गलौज एवं मारपीट तक की नौबत खड़ी हो गई। मामले को गरम होते देख स्थानीय लोगों ने वीरपुर पुलिस को सूचना दी।


पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों को थाना ले गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रेमिका की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व चेरिया बरियारपुर थाना के एक गांव में हुआ था। जहां के एक अन्य शादी सुदा व एक बच्चे के पिता युवक को इस तीन बच्चों की मां ने अपना दिल दे दिया। परिजनों से छुपाकर 28 नवंबर को उक्त प्रेमिका ने अपनी प्रेमी के साथ हरीगिरी धाम गढ़पुरा में शादी रचा ली।


कोर्ट में दिए गए शपथ पत्र में उक्त प्रेमी ने बताया कि मेरा प्रेम प्रसंग 6 महीनों से उक्त युवती से चल रहा था। अब देखना है पति पत्नी और वो के चक्कर में कौन-किस पर भाड़ी पड़ता है और किसे न्याय मिलता है। फिलहाल यह हाई वोल्टेज ड्रामा से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.