Translate

मड़ैया दो गुटों के बीच गोलीबारी:एक को सीने में लगी गोली, शराब तस्करी से जुड़े हुए हैं दोनों ग्रुप के लोग

मड़ैया दो गुटों के बीच गोलीबारी:एक को सीने में लगी गोली, शराब तस्करी से जुड़े हुए हैं दोनों ग्रुप के लोग



खगड़िया 


जिले के मड़ैया ओपी थाना से 500 मीटर के दूरी पर चाय दुकान में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। दोनों गुट शराब तस्करी से जुड़े थे। इधर, घटना में एक सख्स के सीने में गोली लगी है। जिसकी पहचान अररिया गांव निवासी अमर यादव के 22 वर्षीय पुत्र यशवंत कुमार के रूप में की गई है। जबकि, हमलावर गुट की पहचान अभी नहीं की जा सकी है।


इलाज के लिए परिजन ले गए बेगूसराय

शनिवार दोपहर हुई इस गोलीबारी में घायल यशवंत को उसके परिजन ने बेगूसराय ले जाने की बात बताई है। वहीं, घटना की सूचना पर परबत्ता पुलिस जांच करने पहुंच चुकी है। वहां लोगों से पूछताछ कर रही है।


शराब तस्करी से जुड़े होने की संभावना

स्थानीय लोगों की माने तो आज हुई दो गुटों के बीच गोलीबारी का कारण शराब तस्करी हो सकता है। बताया जा रहा है कि घायल यशवंत कुमार शराब तस्करी से भी जुड़ा था। हालांकि पुलिस इसे आपसी रंजिश की घटना बता रही है। पुलिस की छापेमारी जारी

मड़ैया थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि एक शख्स को गोली लगने की सूचना मिली है, जिसे परिजन इलाज के लिए बाहर लेकर भागे हैं। दूसरे गुट को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। मैं खुद उसका नेतृत्व कर रहा हूं। थानाध्यक्ष ने कहा कि यह शराब तस्करी से जुड़ा है या आपसी रंजिश अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.