नालंदा में नीतीश कुमार का पकड़ौआ विवाह, पिस्टल दिखाकर जबरदस्ती करा दी शादी।
सूत्रों के अनुसार, बिहार में एक बार फिर से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है, मामला नालंदा जिले के मानपुर का है। मानपुर थाना क्षेत्र के धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार की दबंगों ने हथियार के बल पर जबरदस्ती शादी करा दी। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
पीड़ित युवक ने बताया कि वो 11 नवंबर को छठ पूजा का प्रसाद लेकर अपने बहन के ससुराल सरबहदी गांव गया था। जब वह प्रसाद देकर घर लौट रहा था, इसी दौरान परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने हथियार के बल पर पहले उसे बंधक बनाया फिर गांव की लड़की से जबरदस्ती शादी करने की बात की। जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई, इसके बाद उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी गई।

