Translate

लखीसराय:- खुटहा पश्चिमी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद।

लखीसराय:- खुटहा पश्चिमी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद।


 

एक तरफ जहां शराब माफिया विदेशी शराब पकड़ाने के बाबजूद भी खेप मंगवाने में दम नहीं मार रहे है वहीं दूसरी तरफ एसपी सुशील कुमार के निगरानी में जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष भी शराब माफियाओं को पकड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में बड़हिया पुलिस नेे सोमवार को अहले सुबह सूचना पाकर खुटहा पश्चिमी में भारी मात्रा में विदेंशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार को दायित्व देकर दलबल के साथ भेजा। रंजन कुमार ने गुप्त सूचना के अनुसार दरोगी सिंह के खंडहर मकान में छापेमारी किया वैसे ही भारी मात्रा में विदेशी शराब कार्टून एवं बोरा में बरामद किया। कुल 31 कार्टुन बरामद किया जिसमें रीच इंन रेयर 750 एम एल तेरह कार्टून डीएनएस स्पेशल 350 एमएल का अठारह कार्टून सहित कुल 525 लीटर शामिल है। ग्रामीण ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शराब माफिया ने विदेशी शराब बेचने के लिए मंगवाया था। लेकिन पुलिस ने छापेमारी कर बरामद कर लिया जो सराहनीय कदम है। पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खुटहा डीह में दरोगी सिंह जो बाहर में रहते हैं उनके खंडहर मकान में विदेशी शराब बरामद किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.