Translate

पटना में दिनदहाड़े 44 लाख रुपये लूट फरार हुए अपराधी।

पटना में दिनदहाड़े 44 लाख रुपये लूट फरार हुए अपराधी।



 पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 44 लाख रुपये लूट लिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री वीणा शाही की कंपनी के पैसे लूटे गए हैं। मां जानकी ट्रांसपोर्ट सर्विस कंपनी के कर्मचारी पैसे जमा करने जा रहे थे, तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लूट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल के बट से कर्मचारी के सिर पर हमला कर दिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.