Translate

नदी में डूबन से तीन युवक की मौत 2 शव बरामद एक लापता।

नदी में डूबन से तीन युवक की मौत 2 शव बरामद एक लापता।



 बूढ़ी गंडक नदी में तीन युवक डूब गए। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी काली स्थान के समीप बूढ़ी गंडक की है। मृतक की पहचान नावकोठी वार्ड नंबर 1 निवासी रामसेवक यादव उर्फ टिपन यादव के छोटे पुत्र राहुल यादव, स्वर्गीय सरयू यादव के पुत्र विक्की यादव एवं कुलदीप राम के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि सभी बूढ़ी गंडक नदी में स्नान रहे थे, तभी उसमें से एक युवक गहरे पानी में चला गया। दोनों को बचाने के क्रम में एक महिला समेत चार युवक पानी में गए और सभी लोग डूबने लगे। ग्रामीणों की तत्परता से महिला एवं अन्य सभी को निकाला गया, जिसमें दो युवक की मौत हो गई एवं एक युवक लापता है। फिलहाल ग्रामीणों के सहयोग से शव को खोजा जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मचा हुआ। मौके पर पहुंची नावकोठी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.