Translate

आरसीएस कॉलेज प्रधानाचार्य से विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न स्मस्याओं को लेकर किया वार्ता।

आरसीएस कॉलेज प्रधानाचार्य से विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न स्मस्याओं को लेकर किया  वार्ता।

 मंझौल (बेगूसराय)



आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई एवं समर्थित छात्र संघ के द्वारा आरसीएस कॉलेज मंझौल प्रधानाचार्य से विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र नेता संगम प्रियदर्शी के नेतृत्व में वार्ता किया गया। इस मौके पर अभाविप बेगूसराय समस्तीपुर विभाग संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि आरसीएस कॉलेज मंझौल दो अनुमंडल के अंतर्गत एकमात्र उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने वाला डिग्री कॉलेज है। यहां हजारों  स्टूडेंट दूर-दूर से पढ़ने आते हैं। खास करके कोरोना महामारी में यहां के स्टूडेंट को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसको लेकर आज प्रधानाचार्य से वृहत तरीके से समस्याओं को दूर करने की अपील छात्र नेताओं के द्वारा किया गया। लगातार कोरोना  महामारी में कॉलेज बंद  रहा है। इससे कॉलेज की कई ऐसे पुराने भवन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।  शैक्षणिक समस्या को दूर करके शिक्षा बहाल करने की छात्र नेताओं ने प्रधानाचार्य से अनुशासन पूर्वक वार्ता किया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमृतांशु कुमार एवं वर्तमान छात्र संघ उपाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि कई समस्याओं को लेकर अपने कार्यकाल में प्रधानाचार्य से निपटारा करने के लिए लगातार मांग किया गया मगर अभी भी कॉलेज कैंपस में कई ऐसे समस्या है। खास करके महिला छात्रावास, साइकिल स्टैंड एवं कई सब्जेक्ट फैकेल्टी रूम निर्गत करने के लिए मांग किया गया। लेकिन अभी तक इन सारे मुद्दों में कॉलेज प्रशासन के द्वारा सार्थक पहल नहीं हुआ है। इसको लेकर आज छात्र संघ एवं विद्यार्थी परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों ने इस मांग को पुनः प्रधानाचार्य के पास रखते हुए जल्द से जल्द इन समस्याओं को निवारण करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि आंधी तूफान में कॉलेज के कई ऐसे क्लासरूम है जो  छतिग्रस्त हुआ है। इसकी मरम्मत समय से किया जा रहा है एवं मिथिला यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी गाइडलाइन को पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। फिर भी महामारी के बीच कॉलेज में कई नए समस्या उत्पन्न हो गए हैं, इसको जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। मैं छात्र संघ  एवं विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारियों को भरोसा देता हूं दोबारा इस तरह की  कॉलेज के अंदर समस्या देखने को नहीं मिलेगा। इस मौके पर छात्र नेता संगम प्रियदर्शी, नीतीश कुमार, बलराम भारती, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, शाश्वत प्रकाश, मुकुंद कुमार, सिम्मी सिंह, आदर्श भारती, सत्यम कुमार, धीरज कुमार, निकेतन कुमार आदि  मौके पर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.