Begusarai:- NH28 पर चावल लोड ट्रक एक खड़ी ट्रक में ठोकर मारते हुए पलटी खा गई। दो दुकानें भी हुई क्षतिग्रस्त।
गौरा एनएच 28 पर हरिहर द्वार के समीप चावल लदा ट्रक संख्या BR 06 GB 9596 अनियंत्रित होकर पूर्व से वहां खड़े ट्रक में ठोकर मारते हुए पलटी खा गई। जिस कारण एक सैलून और एक पंचर की दुकान क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्रवार की अहले सुबह 3:00 बजे के करीब ट्रक पलटी खा गई, जिसमें गौरा निवासी सुखो ठाकुर के हेयर कटिंग सलून और डोगरा महुआ निवासी मोहम्मद परवेज के टायर पंक्चर दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद परवेज जो कि अपने दुकान पर ही सोते थे ,लेकिन किसी कारण बस वह अपने गांव गया हुआ था ,अगर वह अपनी दुकान में होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

