Translate

5 पैरों वाली बछिया ने लिया जन्म, प्रकृति का अद्भुत करिश्मा ।

5 पैरों वाली बछिया ने लिया जन्म, प्रकृति का अद्भुत करिश्मा ।



नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत  डफरपुर पंचायत के छतौना अब्बुपुर में प्रकृति ने अद्भुत खेल दिखाया है। 5 पैरों वाली एक बछिया ने जन्म लिया है। जी हां प्रकृति के आगे विज्ञान भी फेल नजर आता है। बताते चलें कि छतौना अब्बुपुर में पंचदेव पंडित नामक लघु किसान के यहां एक गौ माता ने 5 पैरों वाली एक बच्ची को जन्म दी है। छतौना अब्बुपुर वार्ड नंबर 12 निवासी पंचदेव पंडित ने बताया कि मेरा उम्र लगभग 75 साल हुआ है और अभी तक ऐसा बच्चा  नहीं देखा था। ईश्वर की कृपा हुई देख लिया। इस बछिया की खासियत यह है कि यह 5 पैरों वाली है। चार पैर तो सामान्य बछिया की तरह है, लेकिन एक पैर जो पीठ पर है, जिसमें चार उंगली भी है यही उसे अद्भुत बना देती है। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण तथा क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कोई उसे छूने को तो कोई अगरबत्ती और प्रसाद चढ़ाने को आतुर दिखे। लोगों के द्वारा तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.