Translate

बेगूसराय:- दूर्गा पूजा में अष्टमी से विजयादशमी तक शहर में निकलने से पहले पढ़े पूरी खबर, SP ने जारी किये यह आदेश।

बेगूसराय:- दूर्गा पूजा में अष्टमी से विजयादशमी तक शहर में निकलने से पहले पढ़े पूरी खबर, SP ने जारी किये यह आदेश।



दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।सुरक्षा को लेकर जिले में दूर्गा पूजा के आयोजन स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती की गई है। उक्त जानकारी देते हुए एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना को अपने – अपने थाना क्षेत्र में तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। आगे उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए पूजा पंडालों को गाइड लाइन जारी किया है। जारी गाइड लाइन के अनुसार पंडाल में आने वाले लोगों की संख्या सामाजिक दूरी के मानदंडों के अनुरूप होनी चाहिए। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को 6 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। श्रद्धालुओं के लिए मास्क अनिवार्य होगा। पूजा पंडाल में केवल उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा जिन्हें कम से कम प्रथम डोज का टीका दिया गया हो। उन्हें इस आशय का प्रमाण भी साथ रखना होगा। उन्होंने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर माँ दूर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा करने तथा मेला लगाने की परम्परा है। जिसमें भारी संख्या में महिलाए, बुजुर्गे एवं बच्चे भी शामिल होते है। पूजा स्थल पर नगर क्षेत्र में आवागमन बाधित न हो इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुद्ध करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेगूसराय के निर्देश में नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति पुलिस केन्द्र बेगूसराय से की गयी है। साथ ही उन्होंने एक ट्रैफिक चार्ट जारी किया है।

जो इस प्रकार है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.