Translate

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया द्वारा बलिया नगर में शीतला स्थान स्थित विवाह भवन में मंगलवार को देर शाम शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया! जिसमे गाय के दूध में बनी खीर में अमृत वर्षा कराकर, आये स्वयंसेवको को प्रसाद स्वरूप वितरीत किया गया !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया द्वारा बलिया नगर में शीतला स्थान स्थित विवाह भवन में मंगलवार को देर शाम शरद पूर्णिमा उत्सव  का  आयोजन किया गया! जिसमे गाय के दूध में बनी खीर में अमृत वर्षा कराकर, आये स्वयंसेवको को प्रसाद स्वरूप वितरीत किया गया !



इसके पूर्व मुख्यशिक्षक पीयूष जी के द्वारा खेलकूद व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! इसके बाद सामूहिक गीत ,अमृतवचन एवं  एकल गीत के बाद बौद्विक कर्ता नगर संघचालक अशोक रस्तोगी जी का उद्यवोदन हुआ! 

उन्होंने कहा कि देश हित के लिये व्यक्ति निर्माण, संघ का मुख्य कार्य है। शरद पूर्णिमा के महत्वों को बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण हेतु सम्पूर्ण समाज  को संगठित करना भी हमारा  लक्ष्य है!उन्होंने ने कहा कि संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक को चंद्रमा की किरणों के समान बनना चाहिए। ताकि वे अपने गुणों से दूसरे को लाभान्वित कर सकें।


प्रकृति का पर्व है शरद पूर्णिमा


नगर संघचालक ने कहा कि देश में जो समस्या हैं, उसे स्वयंसेवक अपने प्रभाव से दूर कर सकें। उन्होंने कहा कि संघ के वर्षभर में आयोजित प्रमुख छह उत्सवों में शरद पूर्णिमा उत्सव इस लिए प्रमुख है, क्योंकि यह प्रकृति का पर्व है और प्रकृति से हमें समरसता की शिक्षा मिलती है। अतः हम एकरस होकर समरस समाज की रचना करें। वहीं उन्होंने महिर्षि वाल्मीकि के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी में समभाव भारतीय संस्कृति के अनुरूप आचरण करने की प्रेरणा प्रदान दी !


कार्यक्रम में नगर कार्यवाह श्री मंत कुमार,शारीरिक प्रमुख महेश कुमार, सम्पर्क प्रमुख मनोज कुमार,व्यवस्था प्रमुख बलराम कुमार,मोतिहारी नगर  शारीरिक प्रमुख पीयूष कुमार ,खंड कार्यवाह श्रवण,भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश रौशन उर्फ मुन्ना ,अमर रस्तोगी, अमित ,परमानन्द रस्तोगी ,विमल,अजय ,अवधेश मिश्रा,गोलू ,राजू एवं सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित थे!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.