Big Breaking News:- बेगूसराय के भगवानपुर प्रखण्ड में 15 पंचायत में 14 मुखिया हारे ,जाने किस पंचायत में कौन बने नये मुखिया। जाने इस रिपोर्ट में।
Big Breaking News:- In Bhagwanpur block of Begusarai, 14 chieftains were defeated in 15 panchayats, know who became the new chief in which panchayat. Go to this report.
बेगूसराय में दूसरे चरण के तहत भगवानपुर प्रखण्ड में हुए पंचायत चुनाव का मतगणना जारी है। उक्त प्रखण्ड में कुल 15 पंचायत में 14 पंचायत में जनता ने पुराने मुखिया को नकार दिया। जबकि काजी रसलपुर पंचायत से महंत प्रणव भारती ने जीत की हैट्रिक लगाई ।जबकि दो जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार व पांच पर नए सदस्य निर्वाचित होकर आए। जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार से राम प्रकाश पासवान व पांच से दिनेश चौरसिया ने विजयी हासिल किया । सरपंच व पंच पद पर गिनती जारी है । पंचायत समिति सदस्य में आधे से अधिक नए प्रत्याशी जीतकर आये हैं। वहीं दूसरे तरफ वार्ड सदस्य पद पर अधिकांश प्रत्याशी को जनता ने बदल दिया । समाचार प्रेषण तक मतगणना जारी है । बाजार समिति के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ लगी हुई है । प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई है । ताकि विधि व्यवस्था बहाल रहे।
किस पंचायत में कौन बने नये मुखिया
बनवारीपुर – भगवानपरी देवी
भीठसारी – सरस्वती देवी
चन्दौर – अनिल कुमार सिंह
जोकिया – रजनीश सिंह
दामोदरपुर – राजकुमारी देवी
काजी रसलपुर – प्रणव भारती
किरतपुर – रेणु सिन्हा
लखनपुर – सुरेंद्र कुमार
रसलपुर – मुन्ना साहनी
मेहदौली – शिवशंकर महतो
महेशपुर – रौशन राय
मोख्तियारपुर – पूजा कुमारी
नरहरिपुर – सुनील कुमार
तकिया – सोनू तांती
संजात – पूनम कुमारी

