बिहार के 5 शहरों में तेजी से बढ़ रहा जमीन का रेट, जानें कारण।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज के वर्तमान समय में बिहार में शहरीकरण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिसके कारण बिहार के कई शहरों में जमीन की कीमत आसमान छूने लगी हैं। लोग तेजी के साथ इन शहरों में जमीन की खरीदारी कर रहे हैं।
खबर के अनुसार बिहार के पटना के बाद सबसे तेजी के साथ दरभंगा में जमीन की कीमत बढ़ रही हैं। एम्स और एयरपोर्ट की सौगात मिलने के बाद दरभंगा में जमीन की खरीदारी भी तेजी के साथ हो रही हैं। एयरपोर्ट के आस-पास इलाकों में जमीन की कीमत 30 से 40 लाख तक पहुंच गई हैं।
वहीं बिहार के गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी जमीन की कीमत आसमान छूने लगी हैं। गया में आईआईएम और सेंट्रल यूनिवर्सिटी बन जानें के बाद इन इलाकों में जमीन की खरीदारी भी बढ़ गई हैं। जिसके कारण जमीन की कीमत भी आसमान छू रही हैं।
भागलपुर को सरकार औद्योगिक शहर के रूप में विकसित कर रही हैं। जबकि मुजफ्फरपुर को मखाना हब के रूप में विकसित कर रही हैं। जिसके कारण इन शहरों में भी जमीन का रेट बढ़ रहा हैं। साथ ही साथ जमीन की खरीदारी भी तेजी के साथ हो रही हैं।

