आदर्श ग्राम कचहरी एवं पंचायत भवन परिसर में फरकिया मिशन ने चलाया सफाई अभियान
पंचायत भवन एवं ग्राम कचहरी में चपरासी, रात्रि प्रहरी, सफाई कर्मी बहाल करने का किया मांग - किरण देव यादव
निरंतर बढ़ रही चापाकल चोरी की घटना घोर निंदनीय।
विगत महीनों में 10 चापाकल की हो चुकी है चोरी, चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की सख्त जरूरत।
अलौली खगड़िया।
सामाजिक संगठन फरकिया मिशन के बैनर तले ग्राम कचहरी एवं पंचायत भवन परिसर में सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उक्त स्वच्छता अभियान में फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष सह पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष महेश्वर यादव, ब्रजनंदन महतो, सरपंच रंजू कुमारी, पंच दिनेश ठाकुर, ढोको साह, चंदर नोनियां, महेश्वरी देवी, इंदु देवी, सतीश लहेड़ी आदि के द्वारा सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि पंचायत भवन एवं परिसर का सुधि लेने वाला कोई नहीं है। गंदगी एवं जंगल का अंबार लगा हुआ है उक्त परिस्थिति में फरकिया मिशन समाजिक संगठन ने सफाई अभियान चलाकर एक सराहनीय मिसाल पेश की। ग्राम कचहरी एवं पंचायत भवन परिसर एवं भवन की साफ सफाई हेतु सफाई कर्मी का अत्यंत आवश्यकता है जिलाधिकारी एवं अलौली प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी महोदय से सफाई कर्मी, रात्रि प्रहरी बहाल करने की मांग किया। श्री यादव ने कहा कि पंचायत भवन के परिसर में विगत महीनों चापाकल एवं पंचायत भवन में दो बिजली पंखा, फाइल कागजात सहित अन्य सामग्री उपस्कर असामाजिक तत्व चोरों के द्वारा चुरा लिया गया। परिसर में रात्रि प्रहरी एवं पर्याप्त प्रकाश घर पर लाइट लगाने की जरूरत है जल्द उपरोक्त व्यवस्था की जाए।
समाजसेवियों ने कहा कि पंचायत भवन एवं परिसर का सुधि लेने वाला कोई नहीं, वही किरण देव यादव के देखरेख एवं नेतृत्व में सराहनीय योगदान से परिसर को फूल पौधे पेड़ लगाकर समय-समय पर सफाई अभियान चलाकर गुलजार किया गया जिससे परिसर हरियाली फूल पौधे से आच्छादित हुआ।
पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि विगत महीनों में मध्य विद्यालय अलौली परिसर में तीन , अलौली हाई स्कूल में दो, हॉस्पिटल परिसर में एक, पंचायत भवन परिसर में दो, ब्लॉक परिसर में एक एवं एक अन्य स्थल पर कुल 10 चापाकल की चोरी हो चुकी है। असामाजिक तत्वों की एक सरगना चापाकल चोर के रूप में कुख्यात हो रही है जिस पर अंकुश लगाने की पुलिस प्रशासन से मांग किया।

