Translate

वार्ड 11 के पार्षद प्रत्याशी संयुक्ता देवी की मृत्यु के कारण निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव किया रद्द।

वार्ड 11 के पार्षद प्रत्याशी संयुक्ता देवी की मृत्यु के कारण निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव किया रद्द।



पार्षद प्रत्याशी संयुक्ता देवी की विगत 20 नवम्बर को हो गई थी मृत्यु

 


Indu Prabha


खगड़िया। नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 हेतु नगर परिषद, खगड़िया के वार्ड नम्बर 11 के पार्षद पद के मतदान को निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने अनुमंडल कार्यालय के ज्ञापांक 363 दिनांक 13 दिसम्बर 2022 द्वारा प्रत्यादिष्ट कर दिया। कारण है वार्ड पार्षद प्रत्याशी संयुक्ता देवी की मृत्यु विगत 20 नवम्बर 2022 को हो जाना। उक्त तथ्यों की सूचना निर्वाची पदाधिकारी (नगरपालिका), खगड़िया द्वारा वार्ड 11 के प्रत्याशी स्वo संयुक्ता देवी के प्रस्तावक नवीन प्रसाद, सभी अभ्यार्थी एवं ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, खगड़िया आवश्यक कार्रवाई हेतु  दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.