पंच सरपंच संघ का राज्य स्तरीय बैठक मुजफ्फरपुर में 19 जून का होगा आयोजित
बैठक में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का किया अपील
बैठक में पंच सरपंचों द्वारा महापंचायत करने, हड़ताल करने, केंद्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध लोकसभा चुनाव लड़ने एवं सामूहिक इस्तीफा देने, चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करने पर हो गंभीर चर्चा कर फैसला - किरण देव यादव
खगड़िया। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के आह्वान पर मुजफ्फरपुर में संघ के प्रदेश कमेटी का बैठक 19 जून 2023 को किया जाएगा।
उक्त बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का श्री यादव ने पंच सरपंच से अपील किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि पंच सरपंच के विभिन्न समस्याओं का समाधान आगामी संघर्ष पर चर्चा की जाएगी।
खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि सर्वप्रथम राष्ट्रपति राज्यपाल चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री से 11 सूत्री मांगों के मद्देनजर वार्ता करने एवं मांग पत्र प्रेषण करने, चरणबद्ध आंदोलन की विभिन्न तिथि वार घोषणा करने, प्रखंड जिला एवं राज्य स्तर पर आंदोलन तेज करने, धरना प्रदर्शन सभा पुतला दहन करने, ग्राम कचहरी में 1 सप्ताह तालाबंदी करने, 15 दिन का कलम बंद हड़ताल करने, एक महीना का पूर्ण न्यायिक हड़ताल पंचायत बंद करने, पटना डाक बांग्ला चौक एक घंटा का सड़क जाम करने, गांधी मैदान में रैली महापंचायत व महासभा करने, 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र एवं राज्य के सत्ता के विरुद्ध चुनाव प्रचार अभियान चलाने, लोकसभा एवं विधानसभा के सभी सीटों पर सरपंच संघ का उम्मीदवार खड़ा करने, सामूहिक इस्तीफा देने की तिथि घोषणा करने का प्रस्ताव पर विचार करने एवं निर्णय लेने का अपील बैठक में उपस्थित सभी साथियों से करते हैं।
यदि इस प्रकार का आंदोलन का रूपरेखा तय नहीं किया जाएगा तो हमें नहीं लगता है कि एमएलसी चुनाव का वोटर बनना, वेतन वृद्धि, ग्राम कचहरी का सर्व सुविधा संपन्न होना, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार मिलना, आदि संभव होगा।
केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ उदासीनता सौतेला व्यवहार के खिलाफ जुझारू व्यापी आंदोलन करने की जरूरत है।
उम्मीद है बैठक में उक्त प्रस्ताव पर गहनता से विचार हो तभी सच्चे अर्थों में बैठक आंदोलन पंच सरपंच के भविष्य हेतु मील का पत्थर साबित होगा। अन्यथा कोरम पुरा करने से पंच सरपंचों में निराशा गहराती जा रही है जिसका दुष्परिणाम हम सारे लोगों को झेलना होगा।
निवेदक
किरण देव यादव
जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ खगड़िया


