कलवार समाज के मोहन गुप्ता को महागठबंधन उम्मीदवार बनाने पर कलवार सेवक समाज ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को दिया साधुवाद।
मोहन गुप्ता की जीत सुनिश्चित कराने गोपालगंज जाएंगे कलवार समाज के युवा - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन
Indu Prabha
खगड़िया। बिहार के उप चुनाव में गोपालगंज में कलवार समाज के मोहन गुप्ता को महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार घोषित होते ही बिहार के कलवार समाज के लोगों में अपार खुशी व्याप्त है। राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में कूदने के लिए मोहन गुप्ता ने नामांकन भी कर दिया। उक्त जानकारी देते हुए कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने कलवार समाज को सम्मान देने वाले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तथा महागठबंधन के सभी नेताओं को साधुवाद दिया और कहा इस उप चुनाव में गोपालगंज से मोहन गुप्ता अपार बहुमत से चुनाव जीतेंगे। बिहार के हर ज़िले से कलवार समाज के जुझारु नेता और युवा वर्ग गोपालगंज पहुंच कर जन सम्पर्क और चुनाव प्रचार करेंगे। डॉ वर्मा ने कलवार समाज के ख़ासकर नौजवानों से आग्रह किया कि आपसी भेद भाव भुलाकर, आर्टी पार्टी को दर किनार कर चट्टानी एकता का परिचय देकर कलवार समाज के जुझारु नेता व महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता को विजय श्री का माला पहनाएं। डॉ वर्मा ने बताया मोहन गुप्ता 1973 से ही राजनीति में हैं और जेपी आन्दोलन के समय छात्र राजनीति से कैरियर की शुरुआत की। राजद के पुराने सिपाही होने के साथ साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अत्यंत करीबी भी माने जाते हैं इसलिए पार्टी ने मोहन गुप्ता पर भरोसा किया है। 20 वर्षों से चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रहे हैं मोहन गुप्ता।


