मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला, युवक ने पीछे से आकर मारा मुक्का, आरोपी गिरफ्तार।
पटना के बख्तियारपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सीएम नीतीश कुमार पर हमला हुआ है। कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने सीएम को मुक्का मार दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शीलभद्र की प्रतिमा पर माल्यर्पण करने गए थे। इस दौरान एक युवक पीछे से आया। सिक्योरिटी गार्ड के बीच से घुसता हुआ मुख्यमंत्री को मुक्का मार दिया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम शंकर उर्फ छोटू बताया जा रहा है। उसकी ज्वेलरी की दुकान है.गोपालगंज में रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान 3 करोड़ रुपया बरामद किया। दो लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई बलथरी चेक पोस्ट पर की गई। रुपए लखनऊ से सिलीगुड़ी ले जा रहे थे। उत्पाद विभाग ने इनकम टैक्स अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के महंत अजित कुमार का निधन; शोक में आज नहीं खुले पट मुजफ्फरपुर शहर के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में महंत अजित कुमार का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। पटना के रुबन अस्पताल में भर्ती थे। यहीं रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अजित कुमार के निधन से शहर में उनके जानने वालों में शोक का माहौल है। निधन का वजह से आज अभी तक मंदिर का पट नहीं खुला है


