दुखद सूचना:- रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार कोरोना संक्रमित।
रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बताया गया कि उन्होंने 31 मई को अपना कोविड टेस्ट कराया था। जिसके बाद उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया। पिछले एक सप्ताह से होम आइसोलेशन में है। विदित हो कि डीएम लगातार कोविड-19 के गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए बैठक अपने अधिकारियों के साथ कर रहे थे और लगातार जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे थे। कोरोना संक्रमित होने के संबंध में डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पुष्टि की है।


